ब्रेकिंग न्यूज – लूट का अमेरिकन नामक आरोपी गिरफ्तार, सिलसिलेवार लूट की घटना का दिया था अंजाम,जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले में हो रही सिलसिलेवार लूट की घटना में जशपुर पुलिस को आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है.आरोपी अमेरिकन पैंकरा के विरुद्ध लूट की घटना के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.

प्रार्थी प्रकाश गुप्ता, निवासी सराईटोली से मारोल के साप्ताहिक बाजार में देसी कट्टा दिखाकर उसके पैसा वाला बैग को लूट लिया जिसमे 46700 रुपए और मोबाइल को लूट लिए दूसरी घटना में सतीश यादव निवासी फिरोजपुर जो की यू एस एग्रो सीड कंपनी के काम करता है से कट्टा दिखाकर उसके पर्स में रखा 1800 रुपए व मोबाइल को लूट लिए. इसी प्रकार ग्राम अलोरी सोनक्यारी में भी एक व्यापारी से कट्टा दिखाकर करीब 45000 रुपए लूटकर ले गए थे। जिसकी रिपोर्ट सोनक्यारी चौकी में दर्ज की गई थी।
रिपोर्ट पर थाना बगीचा में लूट के आरोप में बीएनएस की धारा 309(4) तथा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

जिले में हो रही सिलसिलेवार तीन लूट की घटना के बाद पुलिस उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में आरोपियों की पातासाजी व गिरफ्तारी हेतु पुलिस की पांच टीम गठित कर मुखबीर व पुलिस की टेक्निकल टीम की भी मदद ली गई।
उक्त मामले में एक आरोपी अमेरिकन पैकरा निवासी मानपुर बतौली के हिरासत में ले लिया गया, पुलिस की पूछताछ में आरोपी अमेरिकन के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि उक्त तीनों लुट की घटना को वह अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था । इसके अतिरिक्त ग्राम सोन क्यारी से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल को भी चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही ग्राम मरोल की लूट की घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल को पत्थलगांव के कुमेकेला से चोरी करना बताया है।आरोपी के द्वारा लूटे गए रकम को शादी,शॉपिंग तथा घरेलू इस्तेमाल में खर्च कर देना बताया है। पूछताछ पर आरोपी अमेरिकन पैंकरा ने बताया कि जिला कोरबा के ग्राम अमल डीहा,थाना श्यांग में दिनांक 24/4/25 को अपने अन्य साथी धनेश्वर मिंज तथा रतन लकड़ा के साथ साप्ताहिक बाजार में देशी कट्टा दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिए थे,इनके लुट के साथी धनेश्वर मिंज को कोरबा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी अमेरिकन पैंकरा की निशानदेही पर अपराध में शामिल उसके साथी रतन लकड़ा को भी पुलिस के द्वारा चिन्हित कर लिया गया है, जिसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।आरोपी अमेरिकन के कब्जे से लुट की घटना में प्रयुक्त चोरी की अपाचे मोटर साइकल को भी बरामद कर जप्त कर लिया गया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।आरोपी अमेरिकन पैंकरा आदतन अपराधी है, इसके विरुद्ध थाना सन्ना,कोरबा, बतौली, लखनपुर व सीतापुर में भी ,चोरी व लूट के प्रकरण दर्ज हैं।आरोपी अमेरिकन पैकरा, उम्र 24 वर्ष ,निवासी मानपुर थाना बतौली जिला सरगुजा (छ.ग) के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

-->