ब्रेकिंग न्यूज – जिले में देर रात हिंसक झड़प, पांच घायल — दो की हालत गंभीर

कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र से देर रात एक बड़ी वारदात सामने आई है, जिसने इलाके में दहशत फैला दी है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे चरचा कॉलरी के बाजार पारा में अचानक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान जमकर हथियार चले, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
इस घटना में कुल पांच लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए रीजनल अस्पताल चरचा और जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले मामूली विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा और कई लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश जारी है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने लाई जा सके।
प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

-->