जशपुर में चार्टर प्लेन क्रैश की खबर अफवाह, मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य

जिले के नारायणपुर क्षेत्र में आज दोपहर धुआं उठने की सूचना के बाद चार्टर प्लेन क्रैश होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन जिला प्रशासन की जांच में अब तक इस तरह की किसी भी घटना के साक्ष्य नहीं मिले हैं।
सूचना मिलते ही कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी विस्फोट जैसी कोई आवाज सुनने की पुष्टि नहीं की।
मौके पर पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। ड्रोन कैमरों के जरिए पूरे क्षेत्र को खंगाला जा रहा है, ताकि किसी भी तरह के सुराग मिल सकें।
फिलहाल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चार्टर प्लेन क्रैश से जुड़ा कोई भी ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

-->