ब्रेकिंग् न्यूज – वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही, 20 ट्रक नीलगिरी लकड़ी जप्त,अंतर्राज्यीय लकड़ी तस्करों में मचा हड़कंप।

सरगुजा संभाग में लंबे समय से चल रही नीलगिरी पेड़ों की अवैध कटाई और तस्करी पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मेंड्राकला क्षेत्र में छापा मारकर 20 ट्रक नीलगिरी लकड़ी जब्त की। इस कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है। दरसअल जिले में नीलगिरी के पेड़ों की कटाई कर बड़ी मात्रा में लकड़ी का भंडारण किया गया था। लंबे समय से जिले में पेड़ों की अवैध कटाई का खेल चल रहा था। जिसमें तस्कर स्थानीय ग्रामीणों को मामूली पैसे देकर उनकी जमीन पर लकड़ी डंप कर रहे थे। तस्कर इन लकड़ियों को उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों में ऊंचे दामों पर बेचते है। वही बड़ी बात है कि अंतरराज्यीय परिवहन पास (टीपी) फ्री होने के कारण तस्करों को और अधिक अवसर मिल गया है। जिससे कटाई की रफ्तार बढ़ गई। सरगुजा संभाग में नीलगिरी के एक हजार से अधिक पेड़ रोजाना काटे जा रहे हैं। तस्कर बेखौफ होकर जंगलों और राजस्व की जमीन से पेड़ काटकर दोहन कर रहे हैं। जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है। इधर वन और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने साफ किया है कि जिले में अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने और प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई है। ताकि इस गैरकानूनी व्यापार पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।

-->