ब्रेकिंग् न्यूज – जशपुर पुलीस को मिली सफलता,पहाड़ी कोरवा युवक के हत्या का आरोपी को गुजरात से पकड़कर भेजा जेल,

जशपुर पुलिस ने पहाड़ी कोरवा युवक लालराम के साथ मामूली विवाद को लेकर डंडे से पिटाई कर हत्या करने वाला वाला मुख्य आरोपी को गुजरात के बलसाड़ से गिरफ्तार किया है।

बीते वर्ष अगस्त माह में सन्ना थाना क्षेत्र का मैना गांव का निवासी लालराम पहाड़ी कोरवा के साथ मामूली-सा विवाद को लेकर गांव के तीन लोगों ने बेवजह डंडे से पिटाई की थी। इस घटना के बाद पीड़ित युवक ने सन्ना थाना में शिकायत की थी। सन्ना थाना पुलिस ने पीड़ित की गंभीर हालत को देखकर उसे उपचार के लिए सन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में सन्ना थाना पुलिस ने उमेश यादव, टूपो यादव और संतराम यादव के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज किया था।

बगीचा SDOP दिलीप कोसले ने बताया कि पहाड़ी कोरवा युवक की हत्या का मामला में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं।

हत्या के बाद फरार आरोपी उमेश यादव को गुजरात के बलसाड़ जिले में छिपा होने की जानकारी मिली थी। इस पर
पुलिस टीम ने गुजरात में दबिश देकर हत्या का फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

-->