मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर कुनकुरी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 353 जोड़ों को सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। सीएम साय ने विवाह के पवित्र बंधन में बंधने वाली सभी बेटियां और सभी दूल्हों को दामाद साहब कहते हुए शुभकामनाएं दी।
इसके पहले श्री साय ने कुनकुरी पहुंच कर अपने राजनैतिक गुरु पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जंयती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर फूल अर्पित किए।
सीएम साय ने ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए जशपुर जिले में एक सायबर थाना खोले जाने की घोषणा की। उन्होंने कोलेबिरा पर्यटन स्थल पर लक्ष्मण झूला,फुटबॉल स्टेडियम, फरसाबहार, दुलदुला में कालेज तथा प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र खोले जाने की घोषणा की।
