ब्रेकिंग न्यूज जशपुर – आफत की बारिश, आकाशीय बिजली की चपेट में आया किसान हो गई मौत,बगीचा थाना क्षेत्र का मामला।

आफत की बारिष आकाशीय बिजली का कहर खेत मे काम करने गए 62 वर्षीय किसान आया चपेट में हो गई मौत,,,सूचना मिलते ही सन्ना थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है,,,

मिली जानकारी अनुसार बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरा पाठ चौकी के धनापाठ गांव का किसान हरिहर यादव उम्र 62 वर्ष अपना खेत काम करने गया था.उसी दौरान अचानक तेज गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई, बारिश से बचने किसान पेड़ के नीचे खड़ा हो गया.तेज गरज चमक के बाद गिरे आकाशीय बिजली ने किसान हरिहर यादव को अपने चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया.घटना कल शाम लगभग 5 बजे की बताई जा रही है।

-->