छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज से शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। प्रदेशभर में आज स्कूलों का नया सत्र प्रारंभ हो गया है। इस बीच भीषण गर्मी को देखते हुए समय में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। वहीं इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार, कक्षाएं दिनांक 17 से 21 जून तक सुबह 7.00 बजे से 11.00 बजे तक संचालित किया जायेगा। वही 23 जून से क्लास सामान्य दिनों की तरह संचालित होंगे।
