जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाश गुफा मार्ग पर दो बाईक की आमने सामने भिड़ंत हो है.टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक और स्कूटी में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया.हादसे के बाद स्थानीय लोगो ने 108 को फोन कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
घटना कल देर शाम बगीचा थाना क्षेत्र से लगभग 5 किमी दूर अहिंमाडा कैलाश गुफा मार्ग पर रोकड़ा गांव के समीप दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवक और दो युवती गम्भीर रुप से घायल हो गए, घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद अम्बिकापुर रिफर कर दिया गया.मिली जानकारी अनुसार घायल युवक युवती बगीचा के रतबा और डुमरटोली रापत कोना के बताए जा रहे है.
