ब्रेकिंग जशपुर – बहन से छेड़छाड़ करने पर 3 लोगो ने हाथ पांव बांध कर दी बेरहमी से पिटाई,पिटाई से युवक की हो गई मौत,जाने क्या है मामला।

जशपुर पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी,, दो नाबालिक सहित एक 19 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार,,10 दिन पहले थाना सन्ना क्षेत्र के एक गांव में मिली थी एक अज्ञात व्यक्ति की लाश,,आरोपियों ने, नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में की थी मृतक से मारपीट,हो गई थी मृत्यु,, पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडे व रस्सी को भी किया जप्त,,आरोपियों के विरुद्ध थाना सन्ना में हत्या के बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी जीवन धर यादव उम्र 19 वर्ष,व दो विधि से संघर्षरत बालक को भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि 6 जून को सन्ना थाना के लरंगा अम्मठ पानी गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला जिसका हाथ पांव रस्सी से बंधे हुए मिले और उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे,उक्त घटना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान और पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के अनुसार प्रथम दृष्टया हत्या होना पाया गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि घटना दिनांक को कुछ बच्चे दिखे थे जिनको बुलाकर पूछताछ किया गया.जिसमें एक बालिक और 2 आपचारी बालक पूछताछ में यह बात सामने आया कि मृतक खेत मे काम कर रही लड़की को छेड़छाड़ कर रहा था जिससे तीनो ने आवेश में आकर पिटाई कर दी और रस्सी से हाथपैर बांध दिए.एक आरोपी सहित 2 आपचारी बालक को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.अभी मृतक की पहचान नही हो पाई है ।

-->