ब्रेकिंग न्यूज जशपुर – बगीचा में सिलसिलेवार हो रही चोरियां,पुलिस चोर को पकड़ने में नाकामयाब, बीते रात एक साथ 5 दुकानों के ताले तोड़ चोर हुआ फरार….

जशपुर जिले के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है। इससे क्षेत्र के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, और पुलिस अभी तक इन घटनाओं को रोकने में सफल नहीं हो पाई है। चोरों द्वारा अभी कुछ दिन पहले मुख्य मार्ग में ज्वेलरी शॉप की दुकान पर गैस कटर से शटर काट चोरी का प्रयास किए थे,अब बस स्टैंड की दुकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाकर एक साथ चार दुकानों का ताला तोड़कर सीसीटिवी और दुकानों में तोड़फोड़ कर रफू चक्कर हो गए। इससे क्षेत्र के लोग डरे हुए हैं और पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को रात में गश्त बढ़ानी चाहिए और चोरों को पकड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उनका यह भी कहना है कि पुलिस को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक सफल योजना बनानी चाहिए। बाहरी लोगों की कड़ाई से जांच कर संदिग्ध लोगों पर कार्यवाही करने की आवश्यकता है.पूरे जिले में एक अभियान चलाकर बाहर से आकर फेरी करने वाले,कबाड़ी व्यवसायी और संदिग्ध लोगों की पहचान कर कार्यवाही की गई थी,लेकिन हमारा बगीचा थाना क्षेत्र में सघन जाँच नही हो पाया जिससे चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।

इन दुकानों को चोरों ने बनाया अपना निशाना👇🏻

चोरों ने बगीचा के सबसे चहल पहल वाली जगह बगीचा बस स्टैंड में स्थित कैपिटल मोबाइल, समीर मोबाइल,पप्पू पान सेंटर,महाराज हॉटल, यादव हॉटल शामिल है।चहल पहल वाली जगह होने से चोर चोरी करने में सफल नही हुए तो मोबाइल दुकान का सीसीटीव तोड़ा उसके बाद पान ठेले का चदरा उखड़ा फिर होटलों के ताला तोड़ भाग निकले।

-->