ब्रेकिंग न्यूज जशपुर – SDM कार्यालय में गाय ने जमकर मचाया उत्पाद,वकील हुआ लहूलुहान, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान…

जशपुर जिले का बगीचा के sdm कार्यालय में गाय ने मचाया उत्पात,गाय के मारने से एक वकील सहित 2 अन्य लोग हुए लहूलुहान,घायलों को उपचार के लिए बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

मिली जानकारी अनुसार SDM कार्यालय के ग्राउंड के उस वक्त हड़कंप मच गया जब अपने न्यायालयीन काम से आए ग्रामीणों के ऊपर और वकील अविनाश पाठक को गाय ने दौड़ाकर अपने सिंग से मार दिया जिससे वकील के चेहरे पर चोटे आई औऱ लहूलुहान हो गया.कई लोगो ने भागकर अपनी जान बचाई। घायल वकील को उपचार के लिए बगीचा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस दौरान sdm बगीचा के वाहन पर लगी नेम प्लेट भी गाय के हमले से टूट गया।

-->