ब्रेकिंग न्यूज – शादी समारोह में लाखों का उठाईगिरी करने वाले अन्तर्राजीय गिरोह चढ़े पुलिस के हत्थे,तीन महिला सहित 5 आरोपी को पुलिस नव किया गिरफ्तार।

अम्बिकापुर – शादी समारोह में पहुंच कर उठाईगिरी करने वाले अंतरराज्य गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सरगुजा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.उठाई गिरी करने वाले सभी आरोपी शाशी गैंग के सदस्य है आरोपियों में 3 महिला और दो पुरुष है जिन्हे सरगुजा पुलिस ने मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बार्डर से गिरफ्तार कर अंबिकापुर लेकर पहुंची है जहां आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

दरअसल 3 दिसम्बर को अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक शादी घर में चल रहे हैं शादी समारोह में पहुंचकर उठाई गिरी करने वाले शाशी गैंग के पांच सदस्य कार में सवार होकर शादी समारोह में पहुचे थे विवाह समारोह में वर वधु को मिले लिफाफे को परिजनों के द्वारा बैग में रखा गया था. जिसे किसी अज्ञात महिला के द्वारा पार कर दिया गया था बैग में लिफाफे में रखे 1 लाख 40 हाजार रु चोरी होने के बाद इसकी सूचना मणिपुर पुलिस को दी गई इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची मणिपुर पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई कमरे में एक महिला बैग लेकर भागती नजर आई इसके बाद सरगुजा पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पता तलाश में जुड़ गई. इसी बीच पुलिस को पता चला कि शहर में घूम कर उठाईगिरी करने वाले आरोपी मध्यप्रदेश के शाशी गिरोह के सदस्य है इसके बाद सरगुजा पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पता चला शुरू की गई साइबर सेल के अथक प्रयास के बाद आरोपियों को सरगुजा पुलिस ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बॉर्डर से गिरफ्तार कर अंबिकापुर लेकर पहुंची है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5हजार रु नगदी समेत एक स्वीफ्ट कार जप्त किया है इधर पुलिस ने बताया कि आरोपियों के द्वारा पहले शहर में घूम कर रेकी की जाती है शहर में भीड़भाड़ दिखने वाले स्थान जैसे मीना बाजार, शॉपिंग मॉल, शादी घर, हॉटल एवं लॉज सहित अन्य स्थानो पर जाकर सोने चांदी के जेवरातो सहित नगदी रकम की उठाई गिरी की वारदात को अंजाम देकर तेजी से कर में सवार होकर मौके से फरार हो जाते थे,अन्तर्राजीय गिरोह के पांचो आरोपियों को सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए पांचों आरोपी मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिला के रहने वाले हैं इधर सरगुजा पुलिस मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के थानों में आप के खिलाफ दर्ज मामले की जांच कर रही है, जिससे पुलिस को पता चल सके कि आरोपियों के द्वारा और कितनी जगह उठाई गिरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

-->