ब्रेकिंग् न्यूज – जशपुर दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने ईडी के रेड पर दिया बड़ा बयान,,,,कांग्रेस के संगठन पर बदलाव पर क्या कहा भूपेश बघेल ने पढ़िए पूरी खबर।

जशपुर जिले में दो दिवसीय प्रवास पर आज शाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बगीचा पहुंचे। जहाँ बगीचा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी से किया भव्य स्वागत। सोमवार को भुपेश बघेल कांग्रेस समर्थित कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील गुप्ता के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी रेड पर न कहा कि कांग्रेस ने मुझे पंजाब का प्रभारी बनाया गया है, इस वजह पंजाब में कांग्रेस को कमजोर करने के लिए मुझे निशाना बनाया जा रहा है। दूसरा कारण मुझे सीडी कांड से डिस्चार्ज किया गया है इसलिये भाजपा हाईकमान के लोग बौखलाए हुए है.

कांग्रेस संगठन में बदलाव पर कहा कि कांग्रेस संगठन में बदलाव एक सतत प्रक्रिया है.ब्लॉक और जिला लेवल पर तो प्रदेस से बदलाव हो जाता है लेकिन प्रदेश में बदलाव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हाईकमान के अधीन होता है।

बगीचा तहसील चौक में स्वागत के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष बुधराम बनवासी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, पंचायत सदस्य आशिका कुजुर,हंसराज अग्रवाल,जफीर चिश्ती,राजेश अग्रवाल,दुर्गेश वर्मा,परमेश्वर यादव,अर्जून यादव,राधेश्याम यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

-->