छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का पत्थलगांव थाना पुलिस ने आज एक किसान के 2 बैलों की चोरी कर उनकी हत्या करने वाले दो बदमाशों को गिरफतार किया है। इस घटना के आसपास के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
पत्थलगांव SDOP धुर्वेश जायसवाल ने बताया कि इन बदमाशों ने पाकरगांव के किसान के दो बैल चोरी कर लिए थे।जिनकी हत्या कर उसका मांस बिक्री करने की तैयारी की जा रही थी। बैलों की चोरी के बाद किसान उनकी आसपास में तलाश कर रहा था। इस दौरान आरोपी ब्लासियस एक्का और तेज लकड़ा को बैलों का मांस के साथ देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने आरोपित के पास से गोवंश के अवशेष जप्त कर उनके विरुद्ध पशु संरक्षण अधिनियम तथा विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
