जशपुर – सीएम साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में परिवार के सदस्यों साथ मनाया होली का त्यौहार,प्रदेश वासियों को दी होली की बधाई।

जशपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में परिवार के सदस्य और पुराने सहपाठियों के साथ होली का त्योहार मनाया।
सीएम साय ने सबसे पहले अपनी मां से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद आस-पास से लोगों को रंग गुलाल लगा कर होली की बधाई दी।
उन्होंने कहा कि होली का त्योहार पर अपने पुराने गिले शिवको को दूर कर लेना चाहिए।यह त्योहार आपसी भाईचारा को सुदृढ़ बनाने का सबसे बेहतरीन अवसर लेकर आता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में परिवार और मित्रों के साथ होली का त्योहार मनाने के पश्चात कांसाबेल के समीप ग्राम टांटीडांड़ में सनातन समाज व्दारा आयोजित होली पूजा का विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए।
यंहा सनातन समाज व्दारा वर्षो से दुर्गा पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
होली पूजा का विशेष कार्यक्रम में सीएम साय ने सपत्नीक पूजा अर्चना की।
उन्होंने बताया कि होली के अवसर पर इस विशेष पूजा अर्चना के दौरान पूरे छत्तीसगढ़ वासियों की खुशहाली की कामना की।

-->