जशपुर जिले का पत्थलगांव जनपद पंचायत परिसर में स्थित नव निर्मित सरपंच सदन भवन पर RES विभाग का कब्जा से मुक्त कराने की खातिर नाराज महिला सरपंचों को आज जोरदार विरोध प्रदर्शन करना पड़ा।
सभी नवनिर्वाचित सरपंचों ने एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए सरपंच सदन को खाली कराने की मांग की।
दरअसल, पत्थलगांव विकासखण्ड में इस बार 48 महिला तथा 36 पुरुष सरपंच निर्वाचित हुए हैं। यंहा ग्राम पंचायत सरपंचों की सुविधा के लिए सरपंच सदन तो बना हुआ है लेकिन इस पूरे भवन पर RES विभाग ने कब्जा कर लिया है।महिला सरपंचों ने अपनी असुविधा को लेकर सरपंच सदन खाली कराने के लिए के लिए के लिए के लिए कइ बार अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराया गया था।
आज इसी बात को लेकर महिला जनप्रतिनिधियों को अपने तेवर सख्त करने पड़े।
सरपंच सदन को जल्द खाली करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही महिला सरपंचों का कहना है कि यह भवन उनके ठहरने और बैठकों के लिए बनाया गया था. लेकिन आरईएस विभाग ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरपंचों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सरपंच सदन को खाली कराने और इसे मूल उद्देश्य के लिए उपलब्ध कराने की मांग की।
जनपद सीईओ व्ही. के. राठौर ने कहा कि अब तक सरपंच सदन का उपयोग नहीं होने के कारण आरईएस कार्यालय यहां संचालित किया जा रहा था। हालांकि, सरपंचों की मांग को ध्यान में रखते हुए अब इसे जल्द खाली कराया जाएगा।
