ब्रेकिंग न्यूज – शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूल समय मे परिवर्तन,जारी हुआ एक पाली और दो पाली में लगने वाले स्कूलों का समय।

सरगुजा संभाग के जिलों में कड़ाके की ठंड औऱ शीतलहर को देखते हुए बलरामपुर नवपदस्थ कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने स्कूल संचालन के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है.

शाला संचालन के समय में किया गया परिवर्तन देखिए एक पाली और दो पाली में लगने वाला शाला का समय।

प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 से शाम 4 बजे तक वही शनिवार को सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक,

द्वितीय पाली में लगने वाला स्कूल का समय सोमवार से शुक्रवार तक 12.45 बजे से 4.15 बजे तक,
द्वितीय पाली शनिवार को 9.00 बजे से 12.30 बजे तक किया गया है।

-->