जशपुर – संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग हेमन्त उपाध्याय की अध्यक्षता में शुक्रवार को मनोरा विकासखंड के ज्योति कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाघरा में समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सर्व प्राचार्य शासकीय, हायर सेकेण्डरी तथा कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के अधीक्षिकाओं की जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित किया गया है। इस बैठक में उपस्थित होने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने 29 नवम्बर 2024 को दोपहर 1:00 बजे ज्योति कन्या उ.मा.वि. घाघरा विकास खंड मनोरा में डीएमसी, बीईओ, एबीईओ, बीआरसी एवं सभी हाई/ हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्य निर्धारित समय एवं स्थान पर बैठक में अनिवार्यतः उपस्थित होने के लिए निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि इस बैठक में बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम एवं परख परीक्षा की तैयारी के साथ ही मॉनिटरिंग सिस्टम तथा विद्यालय प्रबंधन पर भी समीक्षा की किया जाएगा एवं समय का विशेष ध्यान रखें निश्चित समय पर पहुंचे। उन्होंने कहा है कि उनके अलावा कोई भी प्रतिनिधि मान्य नहीं होंगे।
