अजय सूर्यवंशी – जशपुर की बेटी अदिति शर्मा ने छत्तीसगढ़ में जिले का मान बढ़ाया है.पंडित सुंदर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा राजमाता अहिल्याबाई होलकर साप्ताहिक पखवाड़ा चलाया गया इसमें निबंध,कविता,भाषण, कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय पुण्य श्लोक राजमाता अहिल्यादेवी होलकर व्यक्तित्व एवं कृतित्व रहा।
डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल बगीचा कक्षा-8वी की छात्रा अदिति शर्मा ने छत्तीसगढ़ में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश में जिले का मान बढ़ाया है. बता दे कि दिनांक 14/11/2024 को संत गहिरा गुरु महाविद्यालय रायकेरा बगीचा में पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के द्वारा साप्ताहिक पखवाड़ा चलाया गया इसमें निबंध, कविता, भाषण, कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय-” पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्या देवी होलकर यक्तित्व एवं कृतित्त्व” रहा। इस प्रतियोगिता में डी ए वी स्कूल बगीचा कक्षा 8वी की छात्रा अदिति शर्मा( पिता- श्री दिनेश शर्मा), (माता- श्रीमती अर्चना शर्मा )ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया और पूरे छत्तीसगढ़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय के प्राचार्य उदय प्रकाश पांडेय ने सभी बच्चो के सामने अदिति शर्मा को बधाई दिए और उसके इस उपलब्धि का सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य कि कामना की।
