जशपुर जिले का बगीचा थाना क्षेत्र में ओड़िशा राज्य से अवैध गांजा लेकर आ रही एक कार असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
सरबकोम्बो जंगल के समीप कुहापानी गांव के पास हुई इस दुर्घटना की देर रात बगीचा थाना पुलिस को सूचना मिलने पर कार में सवार एक युवक को निकाल कर बगीचा अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि एक अन्य युवक पहले ही फरार हो गया।
गांजा तस्करी के इस मामले में जिस युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है वह अभी तक बेहोशी की हालत में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है इस कार में भारी मात्रा में अवैध गांजा भरा हुआ था।
