ब्रेकिंग न्यूज – नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म, दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई बच्ची,दुष्कर्म के मामलों में इजाफा होने से पुलिस की चिंता बढ़ी।

जशपुर जिले में नाबालिक बच्चों के साथ पुलिस के सख्ती के बाद भी दुष्कर्म की घटना रुकने का नाम नही ले रही है.
गुरुवार की दोपहर पीड़ित कोरवा परिवार के लोगों ने बगीचा थाना पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने  अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद गर्भवती होने की बात सामने आई है.

पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर कई जगह दबिश देने के बाद भी अपचारी बालक पुलिस के पकड़ से बाहर बताया जा रहा है।
आपचारी बालक को पकड़ने के लिए पुलिस की दो अलग-अलग टीमें लगातार खोजबीन कर रही है लेकिन अभी तक सफलता प्राप्त नहीं हो पाई है।

-->