मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नक्सलियों को दो टूक शब्दों में कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि शांति वार्ता का मार्ग से दूर भागने वालों से अब गोली की भाषा से ही निपटा जाएगा।
सीएम साय ने आज जशपुर जिले का बगीचा में यादव समाज का एक धार्मिक आयोजन के दौरान माहकुल समाज के भवन निर्माण के लिए पचास लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। सीएम ने बगीचा नगर पंचायत में मंगल भवन के लिए भी एक करोड़ रूपए औऱ बैडमिंटन कोट के लिए 2 करोड़ से अधिक का राशि आबंटन दिए जाने की जानकारी दी।
सीएम साय ने कहा कि विकास की मुख्य धारा से जुड़ कर समर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास योजना के तहत विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा नक्सली समस्या का नियत तिथि तक उन्मूलन के लिए हमारे जवान काफी सक्रियता से नक्सलियों का खात्मा कर रहे हैं।
