जशपुर जिले का पत्थलगांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने कीटनाशक पीकर पैरावट में आग लगा खुद को आग में झोंक दिया जिससे युवक की मौके पर तड़प तड़प कर मौत हो गई। युवक बाजार में प्लास्टिक का सामान बेचने का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी अनुसार बीती रात पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बिलाईटाँगर गाँव में मृतक मोहम्मद शमशुल हक खान कीटनाशक पीकर पास में रखे पैरावट में आग लगा कर खुद को आग के हवाले कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गईं। युवक का शव आग में पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। मृतक घटना स्थल में लूना बाइक खड़ा है जिसमे वह प्लास्टिक बेचने का काम करता था।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल अभी जांच में जो बात सामने आया है वह मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या करने का है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल की जांच कर रही है जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा।
