छत्तीसगढ़ का जशपुर पुलिस ने करोड़ों की चोरी के मामले का सनसनीखेज खुलासा आज जशपुर पुलिस ने किया है। थाना नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम केराडीह, रैनीडांड में हुई इस चोरी में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वही इस मामले में एक आरोपी अभी पुलिस के पकड़ से बाहर हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 86 हजार नगदी और सोने की बिस्किट,गहने सहित लगभग 51 लाख से अधिक का सामान जप्त कर 5 लोगो को जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जशपुर जिले में जिला परिवहन अधिकारी के पद पर पदस्थ निकुंज की अपनी भतीजी मिनल निकुंज ने आईफोन और ऐशो-आराम के लालच में अपने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर अपने बड़े पिताजी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने घर से 15 लाख नगद और सोने-चांदी के जेवरात समेत लगभग 5 करोड़ रुपये से अधिक का माल चोरी किया।
चोरी के पैसों से लग्जरी कार खरीदी गई, पार्टियां मनाई गईं और बाहर शहरों में मौज-मस्ती की गई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से टाटा हैरियर कार, नगद रकम, सोने के बिस्किट, मंगलसूत्र, हाथ कड़ा, एक आईफोन और चार एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं।
मामले में अन्य फरार आरोपियों को भी चिन्हित कर लिया गया है, जिनकी तलाश जारी है।
जशपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
आरोपी भतीजी ने बताया कि उसने पहली चोरी आईफोन खरीदने के लिए की थीं। उसके बाद लालच में आकर भतीजी ने अपने प्रेमी औऱ उसके दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को लगातार अंजाम देते रहे।
