ब्रेकिंग जशपुर – एनएच 43 पर दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में मृतक का सर हुआ धड़ से अलग,दूसरा गम्भीर रूप से घायल।

नेशनल हाइवे 43 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है,जहाँ ट्रक की तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से टक्कर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वही दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है।

घटना जशपुर जिले का कुनकुरी क्षेत्र के डुगडुगिया स्थित पावर हाउस के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों में से एक का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान संदीप राम उर्फ (भोकलो) के रूप में हुई है। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे व्यक्ति का नाम पाकल बताया जा रहा है जिसको गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां घायल का उपचार जारी है, दोनों कुनकुरी थाना इलाके के पंडरीपानी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दुर्घटना के बाद बाधित हुए आवागमन को बहाल करने में जुट गई है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

-->