जशपुर – जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के झिंक्की गांव में एक 20 वर्षीय पोस्टमास्टर ने किराये के मकान में घर के अंदर मयार में रस्सी बांध अपने गले मे फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया.मकान मालिक की सूचना पर बगीचा पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बगीचा थान प्रभारी आर एस पैंकरा ने बताया कि प्रार्थी विकास गुप्ता से सूचना मिली कि उसके किराये के घर पर एक 20 वर्षीय पोस्टमास्टर रोशन कुमार गुप्ता नामक युवक ने अपने गले मे फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया है.सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि घर के अंदर का कुंडी लगाकर युवक ने फांसी लगा लिया है. दरवाजे को तोड़कर युवक को फंदे से नीचे उतारा गया. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
