नेशनल हाइवे 43 पर देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया. ट्रक महाराष्ट्र के नासिक से अनार लोड कर झारखंड के धनबाद मंडी जा रहा था.ट्रक ड्राइवर ने आगे चल रही अज्ञात ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रक का सामने वाला हिस्सा बुरी तरह से चिपक गया और ट्रक ड्राइवर स्टेयरिंग में फंसी कर गम्भीर रूप से घायल हो गया।घंटो मशक्कत के बाद देर रात घायल ट्रक ड्राइवर गैस कटर की सहायता से बाहर निकाला गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.घटना लोदाम थाना क्षेत्र में कुल्डा गांव के पास की बताई जा रही है.लोदाम पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

