ब्रेकिंग न्यूज – पत्नी ने पति का हाथ पांव बांध करेंट लगाकर किया हत्या,दूसरी शादी से नाराज थी पत्नी, पढ़िए पूरी खबर…..

रोबिट गुप्ता- जिले में सनसनीखेज़ वारदात सामने आया है जहाँ पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी। पति की दूसरी शादी से नाराज पहली पत्नी ने पहले पति के हाथ-पाँव बाँधे और फिर करंट लगाकर उसकी जान ले ली।घटना बलरामपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अधौरा की है।

बलरामपुर के अधौरा गांव में मंगलवार देर रात एक घर से चीख़ें सुनाई दीं पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन दरवाज़ा अंदर से बंद था कुछ ही देर बाद आवाज़ें अचानक बंद हो गईं पुलिस ने दरवाज़ा तोड़ने की कोशिश की इसी दौरान पत्नी पार्वती गुप्ता ने दरवाज़ा खोला और बेहोश होकर गिर पड़ी घर के अंदर 45 वर्षीय मनोज गुप्ता अचेत पड़े थे उनके दोनों हाथ-पाँव बंधे हुए थे पुलिस ने तुरंत दोनों को जिला अस्पताल पहुँचाया,लेकिन डॉक्टरों ने मनोज गुप्ता को मृत घोषित कर दिया।

मनोज गुप्ता ने दूसरी शादी कर रखी थी पहली पत्नी पार्वती इसी बात से नाराज़ रहती थी कई बार दोनों के बीच विवाद होता रहा पार्वती ने पहले भी मारपीट और प्रताड़ना की शिकायतें दर्ज करवाई थीं रात को दोनों में फिर झगड़ा हुआ गुस्से में पार्वती ने पति के हाथ-पाँव बाँध दिए और फिर एक्सटेंशन वायर से करंट लगाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी पार्वती गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है
मनोज गुप्ता की हत्या के इस पूरे मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

-->