जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरांग मोड़, दोड़काचौरा स्थित मां भवानी आरोग्य संस्था चिकित्सा केंद्र को सील कर दिया है।
जांच में सामने आया कि यह क्लिनिक बिना पंजीयन के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। मौके पर संचालक छत्तीसगढ़ शासन का कोई वैध पंजीयन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद तत्काल सीलिंग की कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई रोहित व्यास के निर्देश पर की गई। साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जी एस जात्रा को जिले में संचालित सभी क्लीनिकों के पंजीयन की जांच करने और अवैध पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में प्रशासनिक और मेडिकल टीम ने विभिन्न संस्थानों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें यह संस्था अवैध रूप से संचालित पाई गई और तुरंत सील कर दी गई।
प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि जिले में अवैध क्लीनिकों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की
