जशपुर – बगीचा–रेंगले मार्ग पर पुलिया निर्माण का भूमि पूजन, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी रफ्तार विधायक रायमुनी भगत।

जशपुर, 13 अप्रैल 2026 / क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाली बहुप्रतीक्षित बगीचा–रेंगले मार्ग पर पुलिया (सेतु) निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

विधायक रायमुनी भगत ने कहा कि यह पुलिया निर्माण कार्य क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसके पूरा होने से आवागमन सुगम होगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस परियोजना के माध्यम से न केवल स्थानीय निवासियों की दैनिक आवाजाही आसान होगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर बनेगी। यह पहल क्षेत्र की समृद्धि और विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य के लिए खुशी जाहिर करते हुए क्षेत्र के विधायक रायमुनी भगत का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य जल्द पूर्ण किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने कहा कि यह पुलिया बनने के बाद बगीचा और रेंगले के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे पूरे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्रीमती रायमुनी भगत माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती, जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी सिंह,भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा,प्रदेश सहसंयोजक किसान मोर्चा कृषि प्रकल्प छत्तीसगढ़ केशव प्रसाद यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रीना बारला,मंडल हरिश आरिक मंडल महामंत्री पवन सिंह, राजकिशोर जायसवाल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कुंवर यादव,जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश, उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सीडाम,उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा,पार्षद एल आर चौहान,ओडका सरपंच सहित भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के नेता प्रतिनिधी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

-->