जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महिमा प्रकाश मिंज, उम्र 26 वर्ष, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 9 मई की रात गांव में सामाजिक कार्यक्रम से लौटने के बाद जब वह घर का दरवाजा बंद कर रही थी, तभी आरोपी जबरन घर में घुस आया। आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और फिर दुष्कर्म किया। किसी तरह महिला आरोपी के चंगुल से छूटकर बाहर निकली और शोर मचाया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कांसाबेल में बीएनएस की धारा 64(1), 115(2) और 332(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी घटना के बाद से फरार था, लेकिन पुलिस और टेक्निकल टीम की मदद से रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र स्थित उसके गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद 13 मई को उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
जशपुर पुलिस का कहना है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
