ब्रेकिंग जशपुर – 16 वर्षीय आपचारी बालक ने नाबालिक बालिका से किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा बाल संप्रेषण गृह।

छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले के चौकी करडेगा थाना तपकरा क्षेत्र के एक गाँव मे 9 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म का गम्भीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित करवाई करते हुए 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है।

पीड़ित के माता पिता ने 15 अप्रैल 2026 को चौकी करडेगा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 15 मार्च 2026 को वे अपनी बेटी के साथ पड़ोस के गांव में एक रिश्तेदार के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे। इस कार्यक्रम में अपचारी बालक भी मौजूद था,जो रिश्तेदारी में आता है।

रात करीब 9 बजे केक खाने के बाद बालिका अकेले बाहर गई थी। कुछ देर बाद जब बालिका वापस लौटी तो रो रही थी और उसके शरीर व कपड़ो में सूखे पत्ते लगे हुए थे। पूछने पर बालिका ने बताया कि आपचारी बालक उसे जबरन पकड़कर खेत की ओर ले गया और पेड़ के नीचे उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया।

-->