जशपुर – 77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण…

पूरे भारत मे आज बडे धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज स्वामी आत्मानंद स्कूल बगीचा में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने विधिवत पूजापाठ कर तिरंगा फहराया। मुख्यातिथि दिनेश शर्मा के ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर बीइओ सुदर्शन पटेल,पंकज जैन,प्राचार्य जगदीश यादव,आत्मानंद के प्रिंसिपल स्कूल के स्टॉफ व बच्चे कार्यक्रम में उपस्थित रहे। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया, साथ ही देश के वीर सपूतों को नमन किया गया।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस हमारे देश का लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।आज ही के दिन हमारे देश ने अपना संविधान  अपनाया। उन्होंने संविधान को अपने जीवन मे निभाने का आह्वान किया और स्वक्षता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का आव्हान किया।

-->