ब्रेकिंग जशपुर – राष्ट्रीय त्यौहार 26 जनवरी पर इस कार्यालय में नही फहराया गया तिरंगा…

एक ओर पूरे देश मे गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है वही जशपुर जिले का बगीचा पोस्ट ऑफिस का लपरवाही का बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ 26 जनवरी के दिन ऑफिस में राष्ट्रीय पर्व पर झंडा ही नही फहराया गया। जिसको लेकर स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है। नगर वाशियो का कहना है कि हमारे देश में 26 जनवरी को धूमधाम से मनाया जा रहा है देश के सभी कार्यालयों में तिरंगा झंडा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य निभा रहे। आज के दिन तिरंगा का अपमान हमारे देश के वीर जवानों का अपमान है जिनके बलिदान से हमारा देश आजाद हुआ।

-->