जशपुर – पालक शिक्षक समिति का मेगा बैठक बगीचा आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में सम्पन्न, बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की बात पर हुई चर्चा…..

बगीचा – स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल बगीचा में आज पहली पालक – शिक्षक मेगा बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों औऱ पालको को फूल माला,गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया।पालक- शिक्षक मेगा बैठक कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष बगीचा प्रभात सिदाम की अध्यक्षता सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष और शिक्षा समिति के अध्यक्ष दिनेश शर्मा,एसएमडीसी के अध्यक्ष शंकर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक,महामंत्री पवन सिंह,पार्षद एल आर चौहान,अंजनी सिंह, राजू शर्मा उपसरपंच विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पटेल एवं समिति के सभी सदस्य औऱ पालक शामिल हुए।

बैठक में छात्रों की पढ़ाई,व्यवहार और सीखने की शैली पर चर्चा हुई। बच्चों के विकास में आ रही सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया गया।माता-पिता और शिक्षकों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।सभी ने मिलकर बच्चों के बेहतर और स्वस्थ सीखने का माहौल बनाने की बात कही।

नगर पंचायत बगीचा के उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि इस बैठक में पालकों को अपने बच्चों की प्रगति जानने में मदद मिली। साथ ही पलकों औऱ शीक्षकों के बीच विश्वास का रिश्ता भी मजबूत हुआ।आगे हमें अपने बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए शिक्षक पालक के बीच आपसी समन्वय बनाकर काम करना है ताकि बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में कठिनाई महसूस न हो।

शिक्षक-पालक मेगा बैठक के दौरान इन बिंदुओं पर छात्र हित में चर्चा की गई जिसमें शासन द्वारा संचालित योजनाओं, शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिये संचालित योजनाओं, अध्ययन-अध्यापन में आने वाली समस्याओं, सुचारू अध्यापन, ड्रॉपआउट या लंबी अनुपस्थिति वाले बच्चों की शाला में उपस्थित कराना, बेहतर परीक्षा परिणाम पर विस्तार से चर्चा की जायेगी। बैठक के दौरान विगत वर्ष की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही पालक-शिक्षक मेगा बैठक के आयोजन पश्चात स्कूल स्तर पालकों की बैठक आयोजित कर शैक्षणिक समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की गई।

-->