जशपुर कलेक्टर कार्यालय में एक अजीबोगरीब आवेदन ने सबका ध्यान खींचा है। यह आवेदन एक युवक द्वारा किया गया है, जिसमें उसने अपनी डार्लिंग के भाई की ओर से रिश्ते को न मानने की शिकायत की है और यहां तक कह दिया कि “भारत सरकार इसकी जांच कराए, वरना चैन से नहीं सोऊंगा।”
आवेदन में लिखा गया है, “मैं भारत सरकार को सूचित करता हूं कि मेरी डार्लिंग का भाई मुझे क्यों नहीं मानता। भारत सरकार द्वारा जांच चाहता हूं वरना चैन से नहीं सोऊंगा।”
यह आवेदन सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इसे मनोरंजक बता रहे हैं तो कुछ इसे सरकारी तंत्र का दुरुपयोग भी मान रहे हैं।
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस आवेदन पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है ।
