जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड का उच्चतर माध्यमिक शाला बिमडा में आज पालक-शिक्षक समिति का बैठक आयोजित कर कार्यक्रम रखा गया.इस दौरान बैठक में बड़ी संख्या में पालक और स्कूल के सभी स्टाफ मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता शम्भू साय ने किया और बीजेपी मंडल अध्यक्ष हरीश कुमार आरिक की मुख्यातिथि में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान पालक और शिक्षकों के बीच चर्चा में स्कुली बच्चों की शिक्षा की कैसे बेहतर बनाया जा सके इस बात पर गंभीरता से चर्चा की गई। शिक्षकों ने पलको से बच्चों को शिक्षा के प्रति जोड़े रखने के बिषय में जानकारी दी गई।
बीजेपी मंडल अध्यक्ष बगीचा हरीश कुमार आरिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों को स्कूल भेजना ही हमारी जिम्मेदारी नहीं है।स्कूल भेजने के साथ साथ हमको अपने बच्चों को कैसे बेहतर शिक्षा दे इसके लिए पालकों और शिक्षक के बीच समय समय पर बैठक कर आपसी चर्चा कर बच्चों को पढ़ाई में आने वाली समस्याओं को दूर कर शिक्षा के प्रति उनका रुचि बढ़ाने का काम करना चाहिये।
इस कार्यक्रम में बीजेपी मंडल अध्यक्ष हरीश कुमार आरिक, शाला समिति के अध्यक्ष शम्भू नाथ पैंकरा, प्राचार्य सुधीर कुमार बरला, व्यख्याता रवि यादव , शिक्षक संदीप भगत,सरपंच प्रभा पैंकरा एवं पालक गण उपस्थित रहे।
