स्कूटी सवार युवक को तेज रफ्तार बोरवेल वाहन ने कुचला. बोर गाड़ी के कुचलने से स्कूटी सवार युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी.मृतक का शिनाख्त करने में पुलिस जुटी।
घटना जिले के फरसाबहार थाना इलाके से आ रही है के पटवा कोना के पास बोरवेल गाड़ी ने स्कूटी सवार को बुरी तरह कुचल दिया और स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगो ने बताया बोरवेल गाड़ी की रफ्तार तेज थी और स्कूटी सवार युवक तेज रफ्तार बोरवेल गाड़ी की चपेट में आ गया जिससे युवक की मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.
