जशपुर जिले बगीचा विकास खंड के दो शिक्षक एक क्लर्क और एक भृत्य को किया गया बर्खास्त. लम्बे समय से अनुपस्थित मिलने पर कलेक्टर रोहित व्यास ने की कार्रवाई.
मामला बगीचा विकास खंड के शासकीय प्राथमिक शाला गरांज के सहायक शिक्षक भागन राम और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरडेग के सहायक ग्रेड 3 क्लर्क आलोक कुमार भगत , शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढोढरअम्बा के भृत्य प्रमोद मिंज , इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला बीजाघाट सहायक शिक्षक राजू राम को सेवा से बर्खास्त किया गया है।
इन सभी पर बगीचा BEO का जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की गई है।
