ब्रेकिंग न्यूज – छत्तीसगढ़ में लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद सीसीएफ कार्यालय के पीछे के जंगल से चंदन की लकड़ी कि तस्करी, 6 पेड़ काटकर 3 पेड़ का लकड़ी ले भागे तस्कर,वन अधिकारी ने कहा जल्द पकड़ा जायेगा।

मनोज तिवारी – चंदन तस्कर के हौसला बुलंद सीसीएफ कार्यालय से 100 मीटर की दूरी पर 6 चंदन के पेड़ो को चोरों ने किया हाथ साफ कर लिया. अंबिकापुर शहर में चंदन तस्कर गिरोह सक्रिय हो गया है,वन विभाग के द्वारा लगाए गए सफेद चंदन के छह पेड़ों की कटाई अज्ञात लोगों के द्वारा की गई है,काटे गए चंदन के छह पेड़ो में से तीन पेड़ तस्कर ले जाने में सफल रहें, जबकि तीन पेड़ मौके से वन विभाग ने बरामद कर लिया है, खास बात यह है कि जिस जगह चंदन के पेड़ों की कटाई की गई है वह जगह सीसीएफ कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर है, दरअसल अंबिकापुर के सीसीएफ कार्यालय के पीछे 110 हेक्टेयर में फैली वन विभाग के जंगल में विभाग द्वारा चंदन के पेड़ लगाए गए हैं जो अब बड़े भी हो गए हैं,चंदन के पेड़ों के बड़े होने के साथ ही उन पर अब चंदन तस्करों की नजर पड़ चुकी है,जिसकी तस्करी करने का मौका अब तक कर नहीं छोड़ रहे हैं,बीती रात अज्ञात लोगों के द्वारा वन विभाग परिसर में घुसकर चंदन के पेड़ों की कटाई की गई है,सुबह इस बात की जानकारी लगते ही वन विभाग के अधिकारियों सहित कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की गई,

इधर विभाग के सीसीएफ ने बताया की पेड़ काटने वाले अज्ञात लोगों की तलाश की जा रही है संभवत आने वाले दो दिनों में कोई बड़ी कार्रवाई करने की बात कही है

-->