ब्रेकिंग जशपुर – युवा कांग्रेस का शिकायत धान खरीदी के क़ुर्रोग (महादेवडांड)और बगीचा के प्रबंधक के खिलाफ शिकायत,एसडीएम ने कहा जाँच करवाता हु।

धान खरीदी केंद्र में अनियमितता और राईस मिलर से साठगांठ कर हेराफेरी करने का आरोप लगाकर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय पाठक के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी बगीचा को ज्ञापन सौंप हटाए जाने की मांग की है, एक सप्ताह के भीतर नही हटाया गया तो फिर से तहसील कार्यालय घेराव करने की चेतावनी दी है.

बगीचा अनुविभागीय अधिकारी ऋतुराज बिसेन को युवा कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने SDM दफ्तर पहुँचकर धान खरीदी केंद्र क़ुर्रोग के प्रबंधक जगदीश यादव और बगीचा के प्रबंधक के ऊपर राईस मिलर से मिलकर पड़ोसी राज्य उड़ीसा के धान को छत्तीसगढ़ में खपा हेराफेरी कर लाखों रुपए का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा एक सप्ताह के भीतर हटाए जाने की मांग की हैं.

इस संबंध में बगीचा SDM ऋतुराज बिसेन ने बताया कि मुझे शिकायत प्राप्त हुई है, क़ुर्रोग(महादेवडांड) के प्रबंधक जगदीश यादव और बगीचा के प्रबंधक के खिलाफ युवा कांग्रेस के नेताओ ने धान खरीदी में हेराफेरी का आरोप लगाया है जांच के बाद जो बात सामने आएगी कार्यवाही की जायेगी।

-->