जशपुर – APAAR ID (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्र्री) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है. इसका उद्देश्य सभी छात्रों के लिए एकीकृत पहचान प्रणाली बनाना है, जिससे उनकी शैक्षणिक जानकारी का बेहतर प्रबंधन हो सके और शिक्षा के अनुभव को और प्रभावी बनाया जा सके. छात्रों के शैक्षिक रिकॉर्ड को एक ही जगह उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी के तहत अपार आईडी (APAAR ID) कार्ड बनाने की शुरुआत की गई है। इस कार्ड के तहत छात्रों को 12 अंकों की यूनिक आईडी मिलेगी.

इसी तारतम्य में आज दिनाँक 12/12/2024 को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा एम आर यादव के द्वारा विकासखण्ड बगीचा में आपार जेनेरेट के संबंध में समस्त शैक्षिक समन्वयक, समस्त प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी ,समस्त प्रधान पाठक अशासकीय प्रा शा,समस्त प्रधान पाठक अशासकीय मा शा ,समस्त प्राचार्य अशासकीय हाई स्कूल ,समस्त प्राचार्य अशासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के सम्बंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाकर समस्त प्रकार की संकाओ का समाधान किया गया। आधार कार्ड में पिता के नाम की सुधार की प्रक्रिया, बच्चे के नाम की सुधार की प्रक्रिया,बच्चे के जन्म तिथि सुधार की प्रक्रिया समझायी गयी तथा सभी प्रकार की संकाओ का समाधान किया गया। सभी समन्वयक को संकुलवार एक कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त कर पूरे संकुल की अपार आईडी बनाने के कार्य मे प्रगति लाने तथा प्रतिदिन शाम 4:00 बजे संकुल का प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया गया उक्त बैठक में सभी समन्वयक,सभी शासकीय/अशासकीय स्कूलो के प्राचार्य,बी आर सी सी बगीचा, एम आईएस कॉर्डिनेटर बगीचा , सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा उपस्थित रहे।
अनुविभागीय अधिकारी बगीचा ऋतुराज सिंह बिसेन जी की द्वारा जाति प्रमाण पत्र के विशेष शिविर में जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने के सम्बंध में बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. बैठक में जाति प्रमाण पत्र के लिए वास्तविक पात्र समस्त छात्र/छात्राओ का चिन्हांकन करने शिविर की तिथि के पूर्व समस्त औपचारिकता को पूर्ण कर शिविर में पटवारी से मिलकर समस्त अभिलेखों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया.
तहसीलदार बगीचा महेश्वर उईके,विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा एम आर यादव ,विकासखण्ड स्रोत केंद्र समन्वयक बगीचा , सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा ,सभी शैक्षिक समन्वयक,सभी शासकीय/अशासकीय स्कूलो के प्राचार्य उपस्थित रहे.
