ब्रेकिंग न्यूज़ – प्रयागराज महाकुंभ को हरित कुंभ पलास्टिक मुक्त कुम्भ बनाने संघ का एक थैला एक थाली अभियान कार्यक्रम का का आयोजन।

रायपुर – प्रयागराज महाकुंभ को हरित कुंभ प्लास्टिक मुक्त कुंभ बनाने के लिए ” एक थैला एक थाली अभियान” पर्यावरण संरक्षण गतिविधि आज दिनांक १२/१२/२०२४ को जागृति मंडल रायपुर संघ‌कार्यलय से जनसहयोग से ११६५२ थैला और थाली का विधिवत पूजा- अर्चना कर भारतीय संस्कृति का महापर्व एवं आध्यात्मिक संगम में अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स द्वारा प्रथम चरण परिवाहन कर भेजा गया। पूजा-अर्चना में माननीय प्रांत संघचालक तोकलाल वर्मा, चंद्रशेखर देवांगन प्रांत कार्यवाह, अभय कुंभकार प्रांत प्रचारक, नारायण नामदेव सह प्रांत प्रचारक, अभियान के छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजक शंभूनाथ चक्रवर्ती, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि छत्तीसगढ़ संयोजक अकक्ष अलकरी, रायपुर के स्वयं सेवी संस्थान के प्रांत संयोजक श्री धिरेन्द्र मिश्रा एवं अभियान के सहयोगी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वयंसेवक की उपस्थित में कार्यक्रम संपन्न किया गया। वर्तमान में ३३ हजार थैला थाली संग्रहित हो गया है जिसे चरण वद्ध भेजा जायेगा। इस पुनीत कार्य में आप सभी का सहयोग सराहनीय है।

-->