बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा रिश्वत मांगने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में सब इंस्पेक्टर द्वारा चालान पेश करने के नाम पर 5 हजार मांग रही हैं. वीडियो में कह रही है कि मैं 10-20 हजार वाली नही हु मुझे सिर्फ 5 हजार दे देना.वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सब इंस्पेक्टर को लाइन अटैच कर दिया है.

दरअसल सिविल लाइन थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर संतरा चौहान दो महीने पहले दर्ज छेड़छाड़ के मामले की जांच कर रही थीं. पांच महिलाओं ने आरोपी प्रवीण सोनी के खिलाफ केस दर्ज कराई हैं. पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है. जमानत पर रिहा होने पर पीड़िताओं ने उसने समझौता कर लिया, लेकिन एक महीने बाद भी महिला एसआई चालान पेश नही कर रही थी।
महिला एसआई द्वारा रिश्वत मांगने का वीडियो एंटी करप्शन ब्यूरो को देने के बाद भी जब कार्यवाही नही हुई तो पीड़ित प्रवीण सोनी ने परेशान होकर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को शिकायत की औऱ वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. शिकायत मिलते ही बिलासपुर sp ने महिला एसआई चौहान को लाइन अटैच कर इस मामले की जांच के निर्देश दिए है, जांच रिपोर्ट आने के बाद अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
