केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और सूबे के मुख्यमंत्री कल जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल,

अजय सूर्यवंशी जशपुर – केंद्रीय श्रम और रोजगार एवं युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया कल 13 नवंबर को जशपुर जिले में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया विशेष विमान से कल 13 नवंबर को सुबह 9:15 बजे हवाई पट्टी जशपुर पहुंचेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया प्रातः 10 बजे से जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। पदयात्रा के पश्चात केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया कल शाम 4 बजे विशेष विमान से जशपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

-->