धनीराम यादव – जशपुर जिले के विकास खण्ड फरसाबहार में राज्य सरकार के आह्वान पर विकास खण्ड स्तरीय जनजाति गौरव दिवस का आयोजन उरांव समाज विकास खण्ड समिति के द्वारा ग्राम पंचायत सीमाबारी के बनमुण्डा ग्राम में किया गया। जिसमें फरसाबहार विकास खण्ड के ग्राम फरसाबहार, पंडरीपानी,बनगांव, खुटगांव, औरीजोर, मेडरबहार,महलँग, घनघोसा,कदाईबाहर, बेलबन्धा, लकराघरा, बनमुण्डा, खारीबहार आदि गांव के जनजाति समाज के लोग एकत्रित हुए थे। आज के इस कार्यक्रम के अध्यक्षता कर वेद प्रकाश भगत जी उनके साथ ही डॉ बी. एल. भगत , उमेश प्रधान जी, बोधसाय भगत जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को वेद प्रकाश भगत जी ने संबोधित करते हुए बताया कि वर्ष 2021 में, केंद्र सरकार ने 15 नवंबर,भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया।और 15नवंबर का दिन जनजातियों के लिए समर्पित करने के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद दिया। साथ ही यह भी बताया कि इसका उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा और अन्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को सम्मान देना है। जनजाति समाज से भगवान बिरसा मुंडा, वीर बुधु भगत, तिलका मांझी जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास को बताया कि कैसे वे सभी स्वतंत्रता के लड़ाई में अंग्रेजों का पुरजोर विरोध किया। आज के इस जनजाति गौरव दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने मेंआयोजन समिति के अध्यक्ष जागेश्वर भगत, जनपद सदस्य प्रदीप भगत, मंच का संचालन कर रहे साद राम भगत, हेमंत निकुंज, नवल भगत दिलीप भगत एवं बनमुडा के समस्त ग्रामवासीयों का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।
