ब्रेकिंग जशपुर – जशपुर में करंज पेड़ से लटकती मिली अज्ञात युवती की लाश, गांव में फैली सनसनी

जशपुर जिले में एक अज्ञात युवती का शव करंज पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बगीचा थाना क्षेत्र के झिंक्की सुकबासूपारा गांव की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गांव के लोगों ने सुबह पेड़ पर युवती का शव लटकता देखा, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवती ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या की है, हालांकि मौत के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।
सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई और जांच में जुट गई है। युवती की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

-->