जशपुर जिले का पत्थलगांव की कोतबा थाना पुलिस ने आज लगभग 50 लाख रुपए मूल्य के 10 बुलेट वाहन और एक स्कूटी जप्त की है।

 

जशपुर – सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों में फाइनेंस कंपनी के एजेंट की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा करने वाला सरगना शाहरुख खान सहित दो बदमाशों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि बदमाशों का गिरोह सूरजपुर और अम्बिकापुर जिले में फर्जी दस्तावेज से फाइनेंस कराने के बाद आधी कीमत पर वाहनों को बेच दिया करते थे।

SP ने बताया कि इस गिरोह ने कोतबा के एक युवक की पुरानी दुपहिया वाहन के दस्तावेजों से बदमाशों ने सूरजपुर के शो रूम से नई बुलेट वाहन फाइनेंस कराई गई थी।

इस मंहगी वाहन के दस्तावेज को पंजीयन विभाग ने डाक के माध्यम से सीधे कोतबा भेज दिया थे। इस संबंध में कोतबा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी,जिससे फाइनेंस कंपनी से फर्जीवाड़ा करने का यह मामला उजागर हुआ।

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि फर्जी दस्तावेज से धोखाधड़ी करने वाले और भी बदमाशों की गिरफ्तारी होनी है।

-->