स्टेट हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हादसे में राहगीर की मौत आक्रोशित भीड़ ने किया चक्काजाम

बगीचा चराईडाड़ रोड़ पर आज एक तेज़ रफ़्तार वाहन ने राहगीर को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी । इस हादसे में
राहगीर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वाहन फरार हो जाने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।

वाहन चालक की भारी लापरवाही देख कर लोगों ने बगीचा चराईडाँड़ स्टेट हाइवे पर चक्काजाम कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही बगीचा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई में जुट गई है।
हादसे में मृतक की निरंजन लकड़ा के रूप में पहचान की गई है। पुलिस की टीम वाहन की तलाश में जुट गई है।

-->